MP-UP और राजस्थान में घना कोहरा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

उत्तर भारत में मौसम एकबार फिर बदला है। इसका कारण 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी तक पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी। मध्य प्रदेश 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के 17 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.5°C रहा। बिहार के 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। हिमाचल में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य जगहों पर बारिश हुई। लाहौल-स्पीति के रोहतांग और भरमौर में सबसे ज्यादा 6 इंच बर्फबारी हुई। कल्पा में तापमान माइनस 3.8°C डिग्री रहा। शिमला-ठियोग-रामपुर नेशनल हाईवे पर फिसलन बढ़ गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ी है। सोमवार को गुलमर्ग में तापमान माइनस 8°C, लद्दाख के द्रास में -15.1°C रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *