MP : भोपाल में देर रात शादी समारोह में बवाल, युवकों ने की पत्थरबाजी, 2 घायल,  5 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश : भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान 1012 युवक अंदर घुसकर पत्थरबाजी करने लगे। हमले में दो लोग घायल हुए है। अचानक हुए हमले में शादी में आए मेहमान दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में रविवार रात शादी समारोह चल रहा था। कुछ युवक पान की गुमटी से सामान लेकर पैसे दिए बिना आगे बढ़ गए। इस पर गुमटी संचालक की उनसे बहस हो गई। जिसके बाद गुमटी संचालक ने अपने परिजनों को बुला लिया और मामला बढ़ गया। वही शादी में आए लोगों ने बताया कि विवाद बाहर गुमठी वाले और किसी अन्य युवक का था, जो शादी गार्डन में घुस गया, जिसके बाद गुमठी वाले के साथ मिलकर उसके परिजन सभी शादी समारोह में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। वे गाली-गलौज करते हुए बर्तन से हमला करने की कोशिश करते दिखे। मारपीट के दौरान बुधवारा निवासी शहजादे के सिर पर खाना बनाने वाले झारे से हमला किया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है। दोनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीशादी हाल में लगे सीसीटीवी वीडियो में कुछ युवक मैरिज गार्डन के बाहरअंदर पत्थर मारते और गाली-गलौज करते साफ नजररहे हैंवीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है और मेहमान जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैंवीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की तय की जाएगीपुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। 5 गिरफ्तार और 4 आरोपी फरार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *