MP Board Result 2026 out: लड़कियों का ‘हैट्रिक’! एमपी बोर्ड रिजल्ट में फिर पीछे रह गए लड़के
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज, 15 अप्रैल को जारी कर दिया है. बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड में 10वीं के लिए 9 लाख से ज्यादा और 12वीं के लिए 7 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. छात्र अपना परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
इतने छात्र हुए पास
मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस साल का पास प्रतिशत भी जारी कर दिया है. पिछले साल के मुकाबले इस बार नतीजों में सुधार देखने को मिला है:
10वीं बोर्ड: 78.14% छात्र पास हुए.
12वीं बोर्ड: 76.22% छात्र सफल रहे.
यहां पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
डिजिलॉकर (DigiLocker) और MPBSE मोबाइल ऐप
इस साल (2026) का कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा है. पिछले सालों का रिकॉर्ड इस प्रकार है:
2026: 76.22% (आज का अपडेट)
2025: 74.48%
2024: 64.48%
2023: 55.28%
2022: 72.72%
2021: (कोविड-19 की वजह से प्रमोटेड)
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर ‘HSC (Class 10th)’ या ‘HSSC (Class 12th)’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना 9 अंकों का रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें.
