मानसिक रूप से विंकलाग महिलाओं ने की राखियॉं तैयार, प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज को खास भेंट

राष्ट्रीय

भोपाल :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए यह रक्षाबंधन पर्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। जब मध्य प्रदेश की मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं द्वारा उन्हें राखियां भेंट की गई है। मानसिक रूप से अस्वस्थ इन महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों की खरीदारी के लिए लोग भी उत्सुकता दिखा रहे हैं।

इन महिलाओं द्वारा तैयार की गई विशेष राखियों की खरीदारी इस इन महिलाओं को आर्थिकरूप से भी मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों से किया गया पेमेंट इन महिलाओं को और भी मजबूत कर सकेगा। समाज में इनके मनोबल को बढ़ाने के लिए राखियों की अच्छी खासी खरीदारी की जा रही है।

संस्था द्वारा ट्रेनिंग
इंदौर के लिम्बोद स्थित होम अगेन परिसर में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा इन महिलाओं को राखी बनाने की ट्रेनिंग दी गई। जिसके बाद से यह महिलाएं रक्षाबंधन पर्व से पहले राखियां बनाने में जुटी हुई है। खास बात यह है कि इन महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण आदिवासी विकास संस्था द्वारा भेजा गया है।

इसके साथ ही यह संस्था इन महिलाओं के हौंसलों को और बढ़ाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और नागरिकों को रक्षाबंधन पर आमंत्रित कर इन महिलाओं द्वारा राखियां बंधवाई जाएंगी। संस्था द्वारा जानकारी दी गई है कि मानसिक रूप विंकलांग इन महिलाओं की दिमागी हालत ठीक नहीं होने से इनके परिवार जनों ने भी इन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद से इन महिलाओं की जिम्मेदारी इस संस्था ने ले रखी है और इन महिलाओं को समय-समय पर ऐसे कामों की ट्रेनिंग दी जाती है जिससे कि इन महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा सके। फिलहाल संस्था में अभी 22 महिलाएं हैं जो संस्था के साथ जुटी हैं और अपने काम को बखूबी अंजाम तक पहुंचा रही हैं।