महाराष्ट्र के मुंबई में मुस्लिम समुदाय ने विगत सोमवार को बड़ी रैली निकाली। महाराष्ट्र के AIMIM अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने मुंबई चलो के नाम से रैली बुलाई थी। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का ये मुंबई कूच रामगिरी महाराज और बीजेपी (BJP) विधायक नितेश राणे के विवादित बयानबाजी के खिलाफ थी। इस रैली पर अब बीजेपी विधायक नितेश राणे ने तंज कसा है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए भीड़ की तुलना पोहे से की है। नीतेश राणे ने कहा- इतने पोहे तो हम नाश्ते में रोज खाते हैं। संभाजी नगर से मुंबई की तरफ निकली रैली ठाणे के आनंद नगर टोल नाके तक पहुंची तो इम्तियाज जलील के समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। इम्तियाज जलील के समर्थन में नारेबाजी की जाने लगीं। उसी वक्त भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने समर्थकों पर हल्का लाठीचार्ज किया। रैली में शामिल लोग मुंबई जाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना चाहते थे। वे CM से भाजपा विधायक नितेश राणे और संत रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रैली का नेतृत्व AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील और वारिश पठान कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान ठाणे के आनंद नगर जकात नाके के पास AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। फिर पुलिस ने उनपर लाठियां बरसाईं। रैली के दौरान मुंबई के कई इलाकों में जाम लग गया। पुलिस ने रैली को ठाणे से वापस कर दिया।