महाराष्ट्र : मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में आज शुक्रवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि फिशिंग बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया। फिशिंग बोट पर सवार सभी लोग मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। आग लगने से बोट पर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, कोस्ट गार्ड की टीम ने बोट में लगी आग को बुझा दिया है। हालांकि, अब तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
अलीबाग के निकट समुद्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई।
आग जब लगी उस समय 18 नाविक सवार थे,नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।#Raigad @CollectorRaigad@RaigadPolice pic.twitter.com/QJParDKRfG
— Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) February 28, 2025