मुंबई: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी आज होगी…

खेल

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 9 दिसंबर को मुंबई में किया गया है। मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सहित पांच फ्रेंचाइजी के कुल 165 खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी। इनमें 104 भारतीय खिलाड़ी और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

उद्घाटन सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। रिटेंशन और रिलीज सूची जारी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श कर खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।