मुंबई ने जीती रणजी ट्रॉफी,विदर्भ को 169 रन से हराया, मुशीर खान प्लेयर ऑफ द फाइनल

खेल

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब जीत लिया है। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में विदर्भ को 169 रन के बड़े अंतर से हराया। यह मुंबई का 42वां रणजी खिताब है। आखिरी दिन 538 रन के टारगेट का पीछा कर रही विदर्भ की टीम दूसरी पारी में 368 रन ही बना सकी।

वानखेड़े मैदान पर गुरुवार को विदर्भ ने अपने आखिरी 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवा दिए। लंच तक टीम का स्कोर 333/5 रहा। अक्षय वाडकर 102 और हर्ष दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। इन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। मुंबई की पहली पारी में 136 रन बनाने वाले मुशीर खान ने 2 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। मेजबान मुंबई ने विदर्भ को 538 रन का टारगेट दिया था। टीम ने अपनी दूसरी पारी में 418 रन बनाए। मुंबई को पहली पारी में 119 रन की बढ़त मिली थी। इस प्रकार विदर्भ को 538 रन का टारगेट मिला।