मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया, 14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता
मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट लिया। मुंबई ने 2012 में आखिरी बार टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता था। तब टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी CSK के खिलाफ ही 2021 में आया था, तब टीम ने 219 रन चेज किए थे। अब MI ने दोनों ही रिकॉर्ड को सुधार लिया।
20वें ओवर की पहली गेंद पर नमन धीर ने अनुकुल रॉय के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ टीम ने 6 विकेट के अंतर से मैच जीत लिया। नमन 5 रन बनाकर कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ नॉटआउट लौटे। हार्दिक ने 18 रन बनाए।
