पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर के घर हुआ नामकरण संस्कार, बेटे का नाम रखा ‘भारत’, वकील एपी सिंह बने ‘मामा’

ग्रेटर नोएडा में रहने वाली पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने बेटे (छठे बच्चे की ) का नामकरण समारोह आयोजित कर उसका नाम ‘भारत’ रखा है. यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में हुआ, जहां परिवार और गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे. नामकरण समारोह की तस्वीरें और बयान सामने आने के बाद यह कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया है. नामकरण के मौके पर सीमा हैदर ने कहा कि उन्हें हिंदू धर्म बेहद सुंदर लगता है और इसे अपनाकर वह बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह अब हिंदू हैं. सीमा ने बताया कि नामकरण संस्कार के दौरान पंडित ने बच्चे के नाम के लिए ‘भ’ अक्षर सुझाया था, जिसके बाद परिवार ने विचार-विमर्श कर बेटे का नाम ‘भारत’ तय किया. उन्होंने कहा कि भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता क्योंकि यह देश की पहचान है और उन्हें इस नाम पर गर्व है. सीमा ने यह भी कहा कि उन्हें क्रिकेट मैचों में भारत की जीत देखना बहुत अच्छा लगता है और जब भी भारत का मैच होता है तो वह भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करती हैं.

सीमा हैदर ने साफ तौर पर कहा कि वह भारत में ही रहना चाहती हैं और पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं. उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें बहुत प्यार मिला है और यहां के लोगों ने उन्हें अपनाया है. उनके मुताबिक, यहां रहकर उन्हें अच्छा लगता है और अपने फैसले पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है. नामकरण समारोह में सीमा के वकील और मुंह बोले भाई ए.के. सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने बच्चों के मामा की भूमिका निभाते हुए सभी रस्में पूरी कराईं. इस दौरान गांव के कई लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए और माता-पिता व बच्चे को आशीर्वाद दिया.

समारोह के बाद सीमा हैदर ने कहा कि वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने बताया कि वह अब और बच्चे नहीं चाहतीं और फिलहाल बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं. रबूपुरा में आयोजित यह नामकरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया. बेटे का नाम ‘भारत’ रखने को लेकर यह कार्यक्रम अब व्यापक चर्चा में है.

मार्च 2025 को सीमा हैदर पहली बार सचिन के बच्चे की मां बनी थीं. यह सीमा की पांचवीं संतान थी, लेकिन सचिन मीना के साथ यह उनकी पहली संतान थी. 28 मार्च 2025 को जन्म के कुछ ही दिनों बाद, सीमा और सचिन ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी बेटी का नाम बताया था. वीडियो में सीमा ने बताया था कि उनकी बेटी का जन्म सुबह 3:55 बजे हुआ था और उन्होंने भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रसिद्ध मीराबाई से प्रेरित होकर उसका नाम मीरा रखा. वहीं, सीमा हैदर अब अपने बेटे (छठे बच्चे की ) का नाम ‘भारत’ रखा है.