नासा के एस्ट्रोनॉट ने स्पेस से दुनिया को दिखाई हैरतअंगेज ‘हरी रोशनी’…
नासा के एस्ट्रोनॉट जॉनी किम की तरफ से अंतरिक्ष में दिखाई दे रही नॉर्दर्न लाइट का एक अद्भुत वीडियो शेयर किया है. जिसमें कनाडा कैलगरी रीजन में लगी आग भी दिखाई दे रही है. एस्ट्रोनॉट जॉनी किम के इस वीडियो को अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर आईएसएस ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जॉनी किम को नासा ने 2017 में उनकी नौसेना एविएटर और फ्लाइट सर्जन की प्रतिभा को देखते हुए मिशन के लिए चुना था. जॉनी किम ने पूर्व नौसेना सील के तौर पर 100 से ज्यादा लड़ाकू ऑपरेशन को पूरा किया है. जिसके बाद किम ने 2020 में आईएसएस ऑपरेशन में कैप्सूल कम्युनिकेटर के तौर पर ह्यूस्टन के मिशन कंट्रोल सेंटर और अस्ट्रोनोट जांच विभाग में काम करना शुरू किया था. नोआआ के स्पेस मौसम विभाग सेंटर की तरफ से हाल ही में जी4 तूफान के 12 नवंबर को तेज होने की घोषणा की थी. जिसके चलते तेज सौर तूफान धरती के चुंबकीय क्षेत्र से टकराने पर उत्तरी नॉर्दर्न लाइट और साउथ लाइट का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है.
हरे और लाल बैंगनी जैसे चटक रंगों वाली लाइट तब दिखाई देती है जब इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन सौर वायु से निकलकर धरती के चुंबकीय सतह और वायुमंडल के साथ घर्षण करते हैं. जिससे इस तरह की लाइट अंतरिक्ष से दिखाई देती हैं. जॉनी किम के इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद करते हुए वीडियो साझा करने के लिए धन्यवाद भी किया है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि उत्तरी लाइट को धरती से देखना अलग बात है लेकिन अंतरिक्ष से देखना बहुत अद्भुत है.
