नवी मुंबई की महिला ने चलती मर्सिडीज कार के ऊपर डांस किया…वीडियो वायरल

नवी मुंबई की एक महिला चलती मर्सिडीज कार के ऊपर वायरल ऑरा फार्मिंग डांस करते हुए कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिला खतरनाक तरीके से झूम रही है और पोज़ दे रही है, जबकि लग्जरी गाड़ी शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रही है। इस महिला का इस ट्रेंड को लेकर बेपरवाह अंदाज़ बिल्कुल भी रचनात्मक नहीं है।

नवी मुंबई पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस की पड़ताल में पता चला कि लड़के के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था. यह जोड़ा रील के चक्कर में नियम-कानून को ठेंगा दिखा रहा था. पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. यह घटना सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया की लत पर सवाल उठाती है. लोग अब कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.