CG NEWS : बीजापुर में नक्सलियों का कायराना करतूत.. उपसरपंच को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर से कायराना करतूत को अंजाम दिया है नक्सलियों ने उपसरपंच दसरू ओयाम की निर्मम हत्या कर दी. एसपी ने घटना की पुष्टि की है घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.जानकारी के मुताबिक दरभा पंचायत के रहने वाले उपसरपंच दसरू ओयाम को नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम ने मौत के घाट उतार दिया. दसरू बेचरम के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि 4 से 5 लोग नक्सली बिना वर्दी में पहुंचे थे घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
