CG NEWS : साय सरकार में 260 से ज्यादा नक्सली मारे गए…870 से अधिक आत्मसमर्पण किया

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबल के जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने यहां एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति सहित कई हार्डकोर नक्सली शामिल है। छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ जब जवानों ने सेंट्रल कमेटी मेंबर को मार गिराया है। इनामी जयराम उर्फ चलपति नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। जवानों को मिली सफलता पर सीएम साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई दी है। इस एनकाउंटर को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर में पहली बार कोई CC मेंबर को मारा गया है। एक करोड़ के इनामी CC मेंबर जयराम मारा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 12 नक्सली मारे गए है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। कुछ और नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद 260 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 870 से अधिक आत्मसमर्पण किए हैं। वहीं 1000 से माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में प्रदेश में शांति होगी।