दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का समर्पण, 1.19 करोड़ के हैं इनामी, DVCM, ACM रैंक के हैं नक्सली
दंतेवाड़ा में एक बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां एक साथ 63 नक्सलियों ने पुलिस के सामने समर्पण किया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 19 लाख का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का समर्पण हुआ है, इन सभी पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 19 लाख रुपए का इनाम है। ये नक्सली DVCM, ACM रैंक के हैं, सालों तक हिंसा फैलाने के बाद अब इन नक्सलियों ने हथियार डाल दिया है। इनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल है।
आत्मसमर्पण करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती भी शामिल है, जिसने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था, जो उनकी नक्सली गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इस बड़े पैमाने पर हुए आत्मसमर्पण से नक्सलियों के संगठन को बड़ा झटका लगा है।
