यहां है ‘अमृत का कुआं’, एक बूंद से ठीक हो जाती हैं बीमारियां
दुनिया में जहां कुछ लोग नास्तिक हैं तो कई आस्तिक भी हैं. कई बारे ऐसी स्थिति हो जाती है जब किसी बीमारी के इलाज में डॉक्टर्स भी जवाब दे देते हैं. कोई भी दवा काम नहीं आती. वैसी स्थिति में कोई खास मंदिर, किसी खास जगह पर अपनी फ़रियाद और दुःख लेकर गए लोग ठीक होकर वापस लौटते हैं. ऐसी ही एक जगह इन दिनों चर्चा में है. ये है नॉर्दर्न आइलैंड में स्थित तीन कुएं. इस देश के लोगों के अलावा दूर दूर से भी कई लोग इस कुएं का जादुई पानी पीने आते हैं. माना जाता है कि ये कुआं चमत्कारिक ताकतों से भरा हुआ है. नार्थ आयरलैंड के पोर्टाफेरी के पास ये तीन कुएं कई सदियों से मौजूद हैं. हर किसी का पानी अलग-अलग तरह के चमत्कार करने के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि एक संत ने अपनी शक्तियां इन कुओं के अंदर डालकर इसके पानी को अमृत बना दिया था. जो भी इसके पानी का सेवन करता है, उसके सारे दुःख हर लिए जाते हैं.
इन कुओं का नाम संत कूए के नाम पर रखा गया है. सातवीं सदी से ही ये कई लोगों की आस्था का केंद्र है. ये कुआं कब से मौजूद है, इसकी जानकारी नहीं है लेकिन जब से आसपास के लोगों को याद है, तब से इसका पानी चमत्कारिक माना गया है. इस कुएं के ऊपर पत्थर पर कई तरह की जानकारी दी गई है जिसमें ये बताया गया है कि आसपास ही कई संतों की समाधि स्थल है. कहा जाता है कि संत कूए ने इन कुओं के पास कई चमत्कार किये थे और कई लोगों को मुक्ति दिलाई थी.
ये कुएं काफी प्राचीन है. लेकिन 1970 के मध्य में इनका जीर्णोद्धार किया गया था. कुओं को सीमेंट से मजबूती दी गई. इसके बाद पास में ही एक प्रेयर हाउस बनाया गया. हर संडे कई लोग यहां आते हैं और अपनी परेशानियां दूर करते हैं. आसपास के लोगों के मुताबिक, इन कुओं का पानी जादुई है. तीन कुओं का पानी अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होता है. पहले में लोग हाथ धोते हैं. दूसरे में आंखें धोते है और तीसरे का पानी पीते हैं. एक और बात तो मशहूर है वो ये कि अगर इन कुओं के पानी को उबाला भी जाता है तब भी ये ठंडा ही रहता है. इससे आंख के इंफेक्शन तुरंत ठीक हो जाते हैं. इस पानी के मैजिक का फायदा उठाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. कई लोगों का कहना है कि वैसी बीमारियां जो ठीक नहीं हो रही थी, इस कुएं के पानी से ठीक हो गई. टूरिस्ट्स ख़ास इस कुएं के पानी के लिए यहां आते हैं. अभी तक साइंस इसका राज नहीं सुलझा सका है
