BREAKING : NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है. परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. इसके पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था. इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी. नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी.
NTA ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है. एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई. पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
