नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ले रहे हैं तलाक!शादी के 4 साल बाद कोर्ट में दी अर्जी
पिछले कुछ समय से टीवी एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस मामले में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल जल्द ही अलग हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, नील और ऐश्वर्या अब काफी समय से अलग रह रहे हैं। उन्होंने अब आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए आवेदन कर दिया है और जल्द ही तलाक की प्रक्रियाएं भी शुरू हो जाएंगी।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के तलाक की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। फैंस ने यह भी नोटिस किया है कि नील और ऐश्वर्या ने काफी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है। इसके बाद से ही उनके तलाक की खबरें आने लगीं। ऐश्वर्या शर्मा अक्सर इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जो इन खबरों को और भी हवा देती हैं। हाल ही में भी उन्होंने एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा था, मैं अब तक चुप थी, क्योंकि मैं शांति चाहती थी, न कि इसलिए कि मैं कमजोर हूं। लेकिन कुछ लोग मेरे नाम पर झूठी बातें फैला रहे हैं, जो मैंने कभी नहीं कही। ऐसी कहानियां बना रहे हैं जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। बिना किसी सच के बस अपना फायदा उठाने के लिए मेरा नाम इस्तेमाल करना बहुत दुख देता है।’
मैं साफ कर दूं, मैंने कोई इंटरव्यू, बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर आपके पास कोई असली सबूत है। कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो जिसमें मैं ये बातें कह रही हूं तो दिखाइए। अगर नहीं है, तो कृपया मेरे नाम पर झूठी बातें फैलाना बंद कीजिए। मेरा जीवन आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी आपकी इजाज़त नहीं है। कृपया याद रखें, कोई चुप है, इसका मतलब यह नहीं कि उसके पास कहने को कुछ नहीं है। इसका मतलब है कि वह शोर के बजाय सम्मान को चुन रहा है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के दौरान हुई थी, और प्यार कर बैठे। इसके एक साल के अंदर ही उन्होंने शादी कर ली थी, पर अब चार साल बाद दोनों के तलाक की खबरें हैं। शादी के बाद ऐश्वर्या और नील एक साथ ‘स्मार्ट जोड़ी’ और ‘बिग बॉस’ में भी नजर आए थे। सेट पर काम करते हुए दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई थी।
