नई दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास टुकड़ों में मिली लड़की की लाश

राष्ट्रीय

नई दिल्ली : गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। बुधवार सुबह आई सूचना से चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं। पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था।