Skip to content
Thu. Mar 19th, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Organize India

Organize India

Primary Menu Organize India

Organize India

  • Home
  • क्षेत्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • रोचक
  • व्यापार
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड.. एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
  • राष्ट्रीय

गैस बुकिंग के नाम पर नया फ्रॉड.. एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

4 hours ago admin

अगर आपके मोबाइल पर अचानक गैस बुकिंग अपडेट या LPG बिल पेंडिंग का मैसेज आए, तो सावधान हो जाइए. यह कोई साधारण नोटिफिकेशन नहीं, बल्कि एक खतरनाक साइबर ट्रैप हो सकता है. केरल पुलिस ने एक नए तरह के फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें ठग गैस सिलेंडर बुकिंग के बहाने लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहे हैं. एजेंसी के अनुसार, साइबर ठग इन दिनों LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोगों की परेशानी का फायदा उठा रहे हैं. सबसे पहले आपके मोबाइल पर एक SMS आता है, जिसमें लिखा होता है कि आपका गैस बिल अपडेट करना है या बुकिंग अधूरी है. इसके बाद ठग WhatsApp के जरिए आपसे संपर्क करते हैं और एक फाइल भेजते हैं- जिसका नाम होता है Gas Bill Update APK.

यह APK फाइल असल में एक खतरनाक ऐप होती है. जैसे ही कोई यूजर इसे इंस्टॉल करता है, उसका पूरा मोबाइल फोन ठगों के कंट्रोल में चला जाता है. इस ऐप के जरिए ठग आपके फोन में मौजूद संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं. इसमें आपके बैंकिंग ऐप्स, UPI डिटेल्स, पासवर्ड और यहां तक कि OTP भी शामिल हो सकते हैं. इसके बाद बिना आपकी जानकारी के आपके बैंक अकाउंट से पैसे गायब होने लगते हैं. कई मामलों में लोगों को तब पता चलता है जब उनके अकाउंट से रकम निकल चुकी होती है.

विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सर्विसेज के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर फ्रॉड के तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं.

गैस बुकिंग जैसी रोजमर्रा की सेवाओं को निशाना बनाना इसलिए आसान है, क्योंकि लोग इनसे जुड़े मैसेज पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं. ऊपर से अगर मैसेज में urgent या last chance जैसे शब्द हों, तो लोग जल्द लिंक पर क्लिक कर देते हैं.

केरल पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और WhatsApp या SMS के जरिए आए APK फाइल को कभी भी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें.

पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि गैस बुकिंग या भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का ही इस्तेमाल करें.

अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो घबराने की बजाय पहले उसकी पुष्टि करें. अपने गैस एजेंसी के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके जानकारी लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

अनजान लिंक पर क्लिक न करें
WhatsApp या SMS से आए APK फाइल इंस्टॉल न करें
बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें
केवल आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करें
urgent या warning वाले मैसेज से सतर्क रहें
अगर आप ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

अगर गलती से आपने ऐसा कोई ऐप इंस्टॉल कर लिया है या आपको लगता है कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है, तो तुरंत कार्रवाई करें. सबसे पहले अपने बैंक को जानकारी दें और अपने अकाउंट को सेफ करें. इसके बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें.

आप चाहें तो आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि सतर्क रहें और किसी भी अनजान मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें. याद रखें- एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

 

FacebookXPinterestGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: account, Alert, booking, Fraud, Gas, new, police

Continue Reading

Previous राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, कल जारी हो सकता है रिजल्ट! ऐसे करें चेक
Next न सदन में वोट डालेंगे, न वेतन मिलेगा.. मुकेश मल्होत्रा ही रहेंगे विजयपुर सीट से विधायक, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं दो कड़ी शर्तें

Archives

Editor / Owner

Name: Pushplata Chitlangia

Address: H.N. 6, Malaviya Nagar, Durg – 491001

Email: organizeindia.in@gmail.com

  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • DMCA Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations