1 नवंबर से नया नियम, भारत में करोड़ों फोन यूजर्स को फायदा, अनजान कॉलर का दिखेगा नाम

1 नंवबर से भारत में नया नियम लागू होने वाला है, जिसके बाद करोड़ों भारतीय मोबाइल यूजर्स को फायदा होगा. अब अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल के नंबर के साथ सिम यूजर्स का नाम भी नजर आएगा. दरअसल, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिशानिर्देश दिए हैं.

DoT ने ऑर्डर जारी करके के सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिशा निर्देश दिए हैं कि 1 नवंबर से कॉलर नेम प्रजेंटेंशन (CNAP) को पेश करना होगा. CNAP, असल में भारत का वेरिफाइड कॉलर सिस्टम है, जिसकी मदद से कॉलर का नंबर और दिखाया जा सकेगा.

ऐसे में अगर कोई शख्स अनजान नंबर से किसी दूसरे शख्स को कॉल करता है, तो कॉल रिसीव करने वाले के फोन बुक में उसका नाम सेव नहीं है तो फोन पर वह नाम दिखाई देगा, जिसके नाम पर से सिम कार्ड जारी किया है.

DoT के ऑर्डर के मुताबिक, CNAP सर्विस उन सभी लोगों के लिए इनेबल करने को कही है, जो 4G जनरेशन से ऊपर की सर्विस का इस्तेमाल करते है. वहीं 2G और 3G सर्विस यूजर्स के लिए CNAP सर्विस को रोलआउट किया जाएगा, जिसके लिए अलग से ऐलान किया जाएगा.

DoT ऑर्डर के मुताबिक, जब भी किसी शख्स को स्मार्टफोन पर कॉल रिसीव होगा. तो स्मार्टफोन डिस्प्ले पर सबसे ऊपर कॉलर नंबर दिखाई देगा, उसके नीचे कॉलर कॉन्टैक्ट्स बुक में सेव नाम दिखाई देगा. अगर कॉन्टैक्ट्स बुक में नंबर नाम के साथ सेव नहीं है तो नीचे की तरफ वह नाम दिखाई देगा, जो टेलिकॉम सर्वर पर सेव है.

इंटरनेशनल कॉल्स होने पर CNAP के तहत कॉलर नंबर के साथ इंटरनेशनल कॉल दिखाई देगा. ऐसे में सभी टेलिकॉम कंपनियों को डेटा बेस तैयार करना होगा. अभी इस सर्विस की टेस्टिंग हो रही थी और आने वाले दिनों में इसको लागू कर दिया जाएगा.

DoT नए नियम की मदद से साइबर क्राइम और कॉल करके होने वाले ठगों को रोकना चाहता है. इसके लिए वह सावधानी के लिए सभी जरूरत कदम उठा रहा है और लोगों को भी जागरुक करने में मदद कर रहा है.