लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। अब आयकर विभाग ने कांग्रेस को एक बार फिर से नया नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए कांग्रेस से आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है। इस रकम को जोड़कर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है। वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल कुल 3,567 करोड़ रुपये के टैक्स की मांग की जा चुकी है।
इनकम टैक्स विभाग का ताजा नोटिस 2014-15 (663 करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) से संबंधित हैं। अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली कर छूट समाप्त कर दी है और पार्टी पर कर लगा दिया है।
कांग्रेस ने बीते शुक्रवार को जानकारी दी थी कि उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें करीब 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है। पार्टी ने कहा था कि अधिकारियों ने पिछले वर्षों से संबंधित कर मांग के लिए पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपये पहले ही निकाल लिये हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने 135 करोड़ रुपये की कर मांग के खिलाफ अदालत का रुख किया है
कांग्रेस को आयकर विभाग से मिला नया नोटिस
कांग्रेस को 1745 करोड़ का नया टैक्स नोटिस
2 दिन पहले 1823 करोड़ का नोटिस भेजा थाWatch : https://t.co/uH2hWACBbj#Congress #IncomeTax #Bharat24Digital@anchorpooja @INCIndia @IncomeTaxIndia pic.twitter.com/YbXVQQNym8
— Bharat 24 – Vision Of New India (@Bharat24Liv) March 31, 2024