मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने बुधवार रात फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता उज्जैन के पेट्रो केमिकल व्यापारी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन में ही की और फिर उच्च शिक्षा के लिए बाहर गईं।पिछले कुछ वर्षों से वह मुंबई में हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले अगस्त 2024 में निकिता को फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब भी मिला था। बुधवार रात को मुंबई के वर्ली में हुए आयोजन में निकिता ने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। दादरा और नगरी हवेली की रेखा पांडेय पहली रनर अप और गुजरात की आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप रहीं। देश के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट ‘फेमिना मिस इंडिया-2024’ की विजेता निकिता पोरवाल चुनी गई हैं। निकिता फिल्म अभिनेत्री बनने का सपना संजोए सात वर्ष पहले स्कूली शिक्षा पूरी कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। प्रतियोगिता में उनका चयन देश की 29 सुंदरियों के बीच हुआ