निर्मला सीतारमण को देश की सबसे पावरफुल लेडी का तमगा, इन 3 महिलाओं का भी दबदबा…

राष्ट्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पहचान फायरब्रांड नेता के तौर पर होती है। देश की आर्थिक सेहत का ख्याल रखने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से देश की सबसे ताकतवर महिला बनीं हैं। लगातार पांचवीं बार निर्मला सीतारमण को देश की सबसे पावरफुल लेडी का खिताब मिला है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत की चार महिलाएं भी शामिल है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा एचसीएल कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल किया गया है।

फोर्ब्स की टॉप 100 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में भारत की इन चार महिलाओं को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि फोर्ब्स की यह लिस्ट बेस- पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव का क्षेत्र के आधार पर तय किया जाता है। इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण ने लगातार 5वीं बार अपनी जगह बनाई है। उन्हें इस लिस्ट में 22वां स्थान मिला है। वहीं रोशनी नादर को 60वां, सोमा मंडल को 70वां और मजूमदार को 76वां स्थान मिला है।

निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं। 64 साल की सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री रही है। वित्त मंत्रालय के पहले उन्होंने देश का रक्षा मंत्रालय संभाला। वहीं HCL के चेयरपर्सनल रोशनी नादर मल्होत्रा अरबपति कारोबारी है। एचसीएल की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। वो एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की एकलौती संतान हैं। वहीं भारतीय इस्पात प्राधिकरण की वर्तमान अध्यक्ष सोमा मंडल ने जनवरी 2021 से इल पद को संभाल रही है। वो सरकारी स्वामित्व वाली सेल की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। वहीं किरण मजूमदार-शॉ देश की प्रमुख भारतीय अरबपति उद्यमी हैं। शॉ ने भारत में बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की स्थापना की है