नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी की एंट्री

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं। 7 महीने पहले नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद से ही टीम का गठन पेंडिग था।

पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम तैयार कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। इनमें सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्रालय शामिल हैं। ठाकुर वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

भाजपा की प्रमुख नेताओं में शामिल स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और 2019 से 2024 तक अमेठी से लोकसभा सांसद रही हैं। स्मृति भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जैसी अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं।