कौशांबी में अश्लील डांस देखते मिले दो पुलिसकर्मी, VIDEO, वर्दी में मंच के पास बैठे दिखे

कौशांबी में गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों का डांस कार्यक्रम देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी वर्दी में मंच के पास बैठे नजर आ रहे हैं। उनके सामने अश्लील गानों पर डांस चल रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है।

मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र की हब्बूनगर चौकी का है। यहां बुधवार को मेले का आयोजन हुआ था। दिन में दंगल और रात में डांस कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। कुछ लोगों ने वीडियो कौशांबी पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी शेयर किया। हब्बूनगर में गुरुवार को मेले का आयोजन किया गया था। दिन में दंगल हुआ, जबकि रात में डांस कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी मेले में लगाई गई थी।

वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और गोविंद मंच के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों वर्दी में थे और सामने चल रहे डांस कार्यक्रम को देख रहे थे। वीडियो में डांस के दौरान अश्लील गाने बजते भी सुनाई दे रहे हैं।कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे कौशांबी पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच और कार्रवाई शुरू हुई।

वीडियो सामने आने के बाद ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और गोविंद पर कार्रवाई की गई। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ ने कहा कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।