ओडिशा : उप रेंजर के घर में मिला खजाना, 1.44 करोड़ नकद के साथ मिले सोने के सिक्के

ओडिशा : कोरापुट के उप रेंजर रामचंद्र नेपक के ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने रेड मारी हैइस रेड में टीम के हाथ एक बड़ा खजाना लगा हैजानकारी के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम ने रामचंद्र नेपक के घर से 1.44 करोड़ रुपये नकद, सोने के बिस्किट औऱ सिक्के जब्त किए हैंजयपुर फॉरेस्ट रेंज के डिप्टी रेंजर रामचंद्र नेपक पर आरोप है कि नेपक ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति जमा कर रखी हैविजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि, जयपुर के डिप्टी रेंजर राम चंद्र नेपक के खिलाफ चल रही तलाशी में उनके अपार्टमेंट में एक गुप्त खजाने में छिपाए गए लगभग 1.4 करोड़ रुपये बरामद हुए हैंकुल नकद राशि लगभग 1.44 करोड़ रुपये हैचार सोने के बिस्कुट और 16 सोने के सिक्के भी बरामद किए गए हैंरिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छापेमारी शुक्रवार सुबह जयपुर के विशेष सतर्कता न्यायालय से मिले सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गईछापेमारी के लिए 6 डिप्टी एसपी, 5 इंस्पेक्टर, 9 एएसआई और अन्य स्टाफ की बड़ी टीम लगाई गई

डिप्टी रेंजर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से अधिक संपत्ति जमा की हैयह आय उनकी नौकरी और सरकारी वेतन से मेल नहीं खातीइसी आधार पर यह जांच शुरू की गई थी।फिलहाल विजिलेंस टीम संपत्तियों की वैधता, बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रही है