CG NEWS : दफ्तर से गायब मिले 21 अधिकारी-कर्मचारी, DEO ऑफिस पहुंचे कलेक्टर, चेयर खाली देख भड़के

क्षेत्रीय

बिलासपुर : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अफसर व कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। आज कलेक्टर अवनीश शरण ने दफ्तर औचक निरीक्षण किया, तब कुर्सियां खाली देखकर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी ली, तब पता चला कि 21 अधिकारी-कर्मचारी गायब हैं। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारी-कर्मचारियों में पी.दासरथी सहायक संचालक, डॉ. अनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी, रघुवीर प्रसाद राठौर सहायक संचालक योजना, चन्दभान सिंह ठाकुर कार्यक्रम समन्वयक, रामेश्वर जायसवाल कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक, राजूकुमार बैगा कम्प्यूटर ऑपरेटर, एके भीमटे प्र. मुख्य लिपिक, माधव तिवारी सहायक ग्रेड दो, सूर्य प्रकाश कश्यप सहायक ग्रेड दो, हेमन्त शर्मा., सुनील कुमार यादव, विजय यादव सहायक ग्रेड 3, आकाश तिवारी सहायक ग्रेड 3, अमित यादव सहायक ग्रेड 3, जसपाल कौर व्याख्याता, प्रभात गुप्ते.सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, वंदना वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रांजल सिंह, सहायक ग्रेड 3, जीवन लाल यादव भृत्य और नवमीत गुप्ता भृत्य शामिल हैं।