29 वर्षीय तेलंगाना के युवक ने लॉटरी में जीते 240 करोड़ रुपये

अबू धाबी में रहने वाले एक भारतीय युवक की रातोंरात किस्मत बदल गई. युवक ने लॉटरी में 240 करोड़ रुपये जीत लिए, जिसके बाद उसने भारत और UAE में प्रॉपर्टी खरीदी है अपने और अपने भाई के लिए गाड़ियां ली हैं, अपनी मां के लिए सोने के गहने खरीदे हैं और अपने पिता के लिए खेती की जमीन ली है. इस दौरान भारतीय युवक ने बाली से एम्स्टर्डम तक घूम लिया, लेकिन आज वो एक ऐसी बात कह रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

29 वर्षीय अनील कुमार बोल्ला अबू धाबी में IT सेक्टर में नौकरी करते हैं. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर 2025 में लॉटरी में किस्तम आजमाई और अपनी मां का बर्थडे का नंबर 11 चुना. पर शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा रहा होगा कि यही नंबर उनकी किस्मत बदल देगा और अनिल ने यूएई लॉटरी में 100 मिलियन दिरहम का जैकपॉट जीत लिया. मतलब 240 करोड़ रुपये उन्हें लॉटरी में मिल गए.

लॉटरी जीतने के बाद Khaleej Times से अनिल बोल्ला ने बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा इनाम यह है कि उन्हें अपने परिवार के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय और आज़ादी मिल गई है. उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि मैं अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पा रहा हूं. लॉटरी जीतने के बाद अनिल ने उन रुपये से अपनी मां के लिए सोने का हार, कई अंगूठियां और चूड़ियां खरीदीं.

बोल्ला का परिवार आज भी तेलंगाना में आज भी उसी घर में रहता है जिसे वे अपने पिता का ‘सपनों का घर’ बताते हैं. उन्होंने अपने पिता को खेती की जमीन भी दी, ताकि वे ऑर्गेनिक फार्मिंग (जैविक खेती) में अपनी रुचि को आगे बढ़ा सकें. उन्होंने एक ‘आईफोन 17 एयर’ और चार-पांच महंगी घड़ियां खरीदी हैं. अनिल ने कहा कि मेरी खुशी हमेशा मेरे परिवार से जुड़ी है. मैंने उनके लिए जो कुछ भी किया है, वह मेरे लिए बहुत खास है. खुद के लिए कुछ करने की तुलना में, उनके लिए किए गए कामों से मुझे सबसे ज्यादा खुशी मिलती है.

लॉटरी में मिली रकम से अनिल ने UAE और भारत में प्रॉपर्टी खरीदी है. वह यूएई में रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने कुछ अन्य बिजनेस और मौकों की तलाश भी शुरू कर दी है. साथ ही भारत के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत बनाए रखना चाहते हैं. लॉटरी जीतने के बाद से पिछले 12 महीनों में अनिल देशों में घूमने जा चुके हैं. उन्होंने बाली, थाईलैंड और एम्स्टर्डम जैसी जगहों की ट्रिप की है. उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों, अब वह उत्साह कम हो गया है, लेकिन मुझे जो मौके मिल रहे हैं और मैं जो काम कर रहा हूं.