ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, संसद में और बढ़ी रार

संसद के चालू बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिल रही है. लोकसभा में हंगामे के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित कराना पड़ा था. विपक्ष ने अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक् रुख अख्तियार कर लिया है. विपक्ष लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अब अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. विपक्ष के सूत्रों की मानें तो लगभग सभी विपक्षी दल स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर सहमत हैें और जल्द ही इसे लेकर लोकसभा महासचिव को नोटिस सौंपने की तैयारी है.

विपक्ष की ओर से स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा जा रहा है कि इस पर अभी हस्ताक्षर होने बाकी हैं. स्पीकर के खिलाफ विपक्ष अगर अविश्वास प्रस्ताव लाता है, तो यह लगातार दूसरे कार्यकाल में स्पीकर की कुर्सी संभाल रहे ओम बिरला के कामकाज पर बड़ा सवालिया निशान होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *