कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12, तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला पूर्ण रूप से खाली कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के हफ्तों बाद शनिवार को अपना आधिकारिक बंगला खाली किया।
राहुल गांधी का सामान पहले ही उनके आधिकारिक आवास से उनकी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में स्थानांतरित कर दिया गया है। पीटीआई के अनुसार गांधी बंगले की चाबियां लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को सौंप देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सच बोलने की जो भी कीमत होगी, चुकाऊंगा।
देश की जनता ने मुझे यह घर दिया था। संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद लोकसभा सचिवालय की तरफ से भेजी गई नोटिस के मुताबिक आज बंगला खाली करने का अंतिम दिन था।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी के इस कदम की ट्वीट कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय के आदेश के तहत राहुल गांधी ने अपना घर खाली कर दिया।सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को गांधी को मानहानि का दोषी ठहराया था और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी।
इसके बाद वे सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए थे। उन्होंने सूरत की सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी थी, जिसने सजा को रद्द करने की उनकी अपील को खारिज कर दिया था।