बंगाल के आसनसोल में कोयला खदान धंसने से एक की मौत
बंगाल : आसनसोल बिसीसीएल के बोडरा ओपेन कास्ट माइंस आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी थाना अंतर्गत बोडरा मे चल बिसीसीएल की ओपेन कास्ट माइंस मे कोयले की अवैध उतखनन के दौरान अचानक से चौल धँसने से 6 लोगों की दबने की खबर सामने आई है, वहीं इस घटना मे अब तक खदान से चार लोगों को बाहर निकाला जा चूका है, जिसमे दो लोगों की मरने की आशंका है, मरने वालों मे एक महिला भी होने का दावा किया जा रहा। बाकि के दो लोगों को गंभीर अवस्था मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, वहीं खदान मे दो अन्य लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिनको बाहर निकालने के लिये पोकलेन मशीन की मदद से रेसक्यू की जा रही है, घटना को लेकर बोडरा ओपेन कास्ट माइंस के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ के अलावा भारी संख्या मे पुलिस बल और सिआईएसएफ तैनात है
