छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस के सामने जहां अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। वहीं बीजेपी राज्य में सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी ने पंडरिया विधानसभा से जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। अब तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से श्रीमती भावना बोहरा के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/L5j5NTfT7f
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 18, 2023
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रही है। पार्टी बुधवार को दूसरी लिस्ट के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा देगी। पार्टी एख लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। लिस्ट में 22 मौजूदा विधायकों के साथ छह नए चेहरों को टिकट दिया गया है। वहीं मोजूदा आठ विधायकों के नाम काट दिए। इसके अलावा चार महिलाओं को पार्टी ने चुनावी रण में उतारा है। भावना जिला पंचायत में सभापति के साथ ही प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं।
कांग्रेस ने पंडरिया सीट से नीलकंठ चंद्रवंशी को टिकट दिया है। बता दें कि बीजेपी अबतक छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है जिसमें 85 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। अभ पार्टी को केवल तीन सीटों पर नामों की घोषणा करनी है।