ओपी बोले- 665 खतरनाक उद्योग संचालित, अपशिष्ट-प्रदूषण फैलाते हैं, OPS पेंशन पर नोंकझोंक और बहस
विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन प्रश्नकाल में कई अहम मुद्दों की गूंज सुनाई दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मामला उठाते हुए सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में 665 खतरनाक अपशिष्ट पैदा करने वाले उद्योग संचालित हैं। उन्होंने कहा कि 19 उद्योगों में ऑनलाइन एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है और यह व्यवस्था उद्योगों के अपने खर्च पर होती है। इसके बाद भाजपा विधायक सुनील सोनी ने छातिम वृक्ष से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस वृक्ष के रोपण पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और न ही हटाने की कोई योजना है। वहीं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कर्मचारियों के एनपीएस से ओपीएस चयन का मुद्दा उठाया। मंत्री ने बताया कि करीब 2.91 लाख कर्मचारियों ने ओपीएस चुना है और पेंशन व्यवस्था नियमों के तहत संचालित हो रही है। मुद्दों पर सवाल-जवाब के दौरान सदन में हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति को संभाल लिया गया और कार्यवाही आगे बढ़ी।
