Skip to content
Wed. Aug 5th, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Organize India

Organize India

Primary Menu Organize India

Organize India

  • Home
  • क्षेत्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • रोचक
  • व्यापार
  • Home
  • Latest
  • स्वतंत्रता दिवस के इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो, PM मोदी बतौर PM 12वीं बार फहराएंगे तिरंगा
  • Latest

स्वतंत्रता दिवस के इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो, PM मोदी बतौर PM 12वीं बार फहराएंगे तिरंगा

12 months ago admin

15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार की थीम ‘नया भारत’ है। मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। PM अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। इस साल पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्निवीर हिस्सा लेंगे। साथ ही इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क भी होगा। जो ‘नए भारत‘ के उदय को दर्शाता है।

गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में थलसेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायुसेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान एडिशनल DCP रोहित राजबीर सिंह संभालेंगे। 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की 21 तोपों की सलामी 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की तरफ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथों में होगी।

राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल, जिसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे, कुल 128 जवान प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के समय राष्ट्रीय सलामी देंगे। विंग कमांडर तरुण डागर इस इंटर सर्विस गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान संभालेंगे।

FacebookXPinterestGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: hoist, IndependenceDay, invitationcard, logo, OperationSindoor, PMModi, tricolor

Continue Reading

Previous आवारा कुत्तों पर SC में फैसला सुरक्षित, सरकार बोली- यहां ऐसे मांसाहारी, जो खुद को पशु प्रेमी बताते हैं
Next ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों का सम्मान, 36 वायु सैनिकों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • DMCA Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations