CG : रायगढ़ के तमनार में मिली अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ में उगाई गई फसल, मौके पर पहुंची पुलिस

छत्तीसगढ़ में अफीम के खेत मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्ग-बलरामपुर जिले के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि, यहां एक किसान के एकड़ खेत में अफीम की खेती हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक के आमाघाट में एक किसान के खेत में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली है। इस जानकारी के सामने आते ही पूरे जिले के प्रशासनिक जगत में हड़कंप मच गया है। यहां किसान ने एक एकड़ में लगाई है अफीम की खेती। जानकारी मिलते ही मौके के लिए एसएसपी सहित जिला प्रशासन की टीम रवाना हो गई है।

छत्तीसगढ़ की सियासत में उबाल लाने वाले दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि, एक और मामला सामने आ गया था। इस बार अफीम की खेती का मामला बलरामपुर से सामने आया था। बलरामपुर जिले के त्रिपुरी गांव में अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं।

मुआयना किया जा रहा है कि, आखिर अफीम की खेती इस सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में किसने की है। हालांकि पुलिस ने 2 खेत मालिकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां अफीम की खेती लीज में लेकर की गई थी। वहीं पुलिस के लिये चुनौती है कि, आखिर खेती करने वाले लोग कहां से हैं और कहां -कहां पर अफीम की खेती की है।