विपक्ष का मार्च शुरू, राहुल बस में बैठे: कहा- कोई भी आए, ये शिवजी की बारात
राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे।
विपक्ष के ‘सुप्रीम कोर्ट तक’ मार्च के पहले राहुल ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को किला बना दिया गया है और ट्रेनें-बसें रोकी जा रही हैं। विपक्ष का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा।
कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां बाराखंभा रोड पर जमा हो गए हैं। यहां से ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे। विपक्ष आज ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाएंगे।
बस में बैठे राहुल गांधी, आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे
◆ प्रेल क्लब ऑफ इंडिया से अन्य सांसदों के साथ निकले
@RahulGandhi | #RahulGandhi | Rahul Gandhi | #SupremeCourt | Supreme Court https://t.co/IgQqav26mD
— News24 (@news24tvchannel) October 12, 2026
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कई सालों कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। पार्टी चुनाव में हार का दोष भी संवैधानिक संस्थाओं पर मढ़ रही है। कांग्रेस की हार का सिलसिला लगातार जारी है। एक के बाद हार और उसकी खीझ आंदोलन करके सड़क पर निकालना ये कांग्रेस की नियति बन गई है।
कांग्रेस की हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, उनका विचारशून्य नेतृत्व है। उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में जूतमपैजार हो रही है। पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलना पड़ा। कर्नाटक में कभी सिद्धारमैया तो कभी डीके शिवकुमार। हार का कारण अगर कोई है तो वह कांग्रेस का नेतृत्व है। वह देश के लोगों, यहां की परंपराओं को नहीं जानता।
