हरियाणा में बाढ़ से धान की फसल खराब…

राष्ट्रीय

हरियाणा के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां खेतों में लगी धान की फसलें तबाह हो चुकी है। धान की फसल खराब होने के कारण इसकी पौध की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में हरियाणा के किसानों ने अपने रिश्तेदारों और किसान भाईचारे से धान की पौध को बचाकर रखने की अपील की है।

करनाल में पनीरी बिक रही 4 हजार प्रति एकड़
करनाल के आमपुर के किसान जैमल सिंह का कहना है कि उनके एरिया में बाढ़ के कारण धान की फसल खराब हो गई। सामान्य दिनों में धान की पनीरी 1 हजार रुपए प्रति एकड़ के भाव में मिलती थी, लेकिन उनके गांव के नजदीक एक किसान पौध बेचता है। आज के दिनों में 4 हजार हजार प्रति एकड़ पौध की बुकिंग हो रही है।

घग्गर टूटने पर रिश्तेदारों के लिए बचा रहे पौध
फतेहाबाद के टोहाना एरिया के किसान हरविंद्र सिंह का कहना है कि पंजाब के मूनक एरिया में बांध टूटने के बाद बाढ़ का खतरा रतिया, झाखल के गांवों में बढ़ गया है। इसे देखते हुए हमने धान की पिछेती किस्मों की पौध तैयार करनी शुरू कर दी है। इसे तैयार होने में 20 दिन का समय लगेगा। ताकि यदि किसी किसान भाई को जरूरत पड़े तो उसे उपलब्ध करवा सकें।