CG : धान खरीदी शुरू…रायपुर में तौल पूजा से शुभारंभ, आज का टोकन शाम 5 बजे तक मिलेगा

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर यानी आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। रायपुर जिले के ग्राम गनियारी समेत कई उपार्जन केंद्रों में तौल पूजा के साथ खरीदी का शुभारंभ हुआ। धमतरी के शंकरदाह उपार्जन केंद्र में सुबह 7 बजे से किसान धान लेकर पहुंचे हुए हैं।