रायपुर : छत्तीसगढ़ में इसी साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं के दल बदलने और नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कई बड़े समाज सेवी और छालीवुड कलाकार भी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। सबसे खास बात ये कि ये सभी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। हालांकि अभी तक इसका ऐलान नहीं हुआ है।
पद्म श्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ के फिल्म स्टार
अनुज शर्मा @anujsharmacg बीजेपी में शामिल हो रहे हैं
अनुज शर्मा ने 23 साल तक छालीवुड में अभिनय किया है, गीत संगीत के क्षेत्र में स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी के कई गीत गाए हैं।
छत्तीसगढ़ियावाद की आंधी के सामने बीजेपी ने टिके रहने… pic.twitter.com/GtK4JuQJDb— Devesh Amora (@Deveshtiwari_) June 1, 2023
कहा जा रहा है कि, कई बड़े समाज सेवी, छालीवुड कलाकार व पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री उषा बारले, VRS लेने वाले IAS नीलकंठ टेकाम भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। आज ये सभी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। इनके स्वागत के लिए भाजपा में तैयारियां भी शुरू हो गई है।