छत्तीसगढ़ के पखांजूर से मानवता शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां एक महिला को युवक ने निर्वस्त्र कर पीटा। जब युवक का मन महिला की पिटाई करते हुए नहीं भरा तो उसे नग्न अवस्था में रोड पर भगाया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में अब महिला ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पखांजूर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में एक युवक ने महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इसके बाद महिला को नग्न अवस्था में भगाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। महिला के साथ पिटाई करने का भी आरोप है। महिला ने पखांजूर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।
Pakhanjur : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला, युवक ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो#CGNews #Pakhanjur #ZeeMPCG
For More Updates : https://t.co/xPYlvX2jLj pic.twitter.com/pxrFcOHOS6
— Zee MP-Chhattisgarh (@ZeeMPCG) November 12, 2024