पाकिस्तान: बलूच विद्रोहियों ने चीनी प्रोजेक्ट के काफिले पर किया अटैक, 8 सुरक्षाकर्मी घायल

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में चीन द्वारा संचालित सैंडक खनन प्रोजेक्ट को निशाना बनाकर एक बार फिर हमला किया गया है। इस हमले में खनन प्रोजेक्ट से जुड़े सामान को ले जा रहे 29 वाहनों के काफिले पर हमला किया गया। हमला बलूचिस्तान के कलात इलाके में मंगोछर के पास हुआ। जिसे बलूच विद्रोहियों ने अंजाम दिया। उन्होंने IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का इस्तेमाल कर पहले 20 वाहनों के काफिले को निशाना बनाया। इसके बाद विद्रोहियों ने भारी गोलीबारी भी की। काफिले की सुरक्षा में पाकिस्तानी सुरक्षाबल तैनात थे। हमले के तुरंत बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में 8 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। कलात के डिप्टी
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा खनिज संसाधनों वाला क्षेत्र है। आरोप है कि चीन की कंपनियां यहां खनिज संसाधनों का दोहन कर रही हैं। चीन की कई कंपनियां 2002 से यहां खनन कर रही हैं। चीन इन प्रोजेक्ट्स से 50% मुनाफा अपने पास रखता है, जबकि 48% पाकिस्तान को देता है। बलूचिस्तान को केवल 2% हिस्सेदारी मिलती है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़े हैं। 6 अक्टूबर 2023 को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के एक आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए थे।