हाय रे पाकिस्तान…दरिया बना रावलपिंडी , पानी में बहती दिखी गंदगी, VIDEO

मानसून का कहर अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी तबाही मचा रहा है। रावलपिंडी शहर से सामने आई हालिया तस्वीरों और वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जल निकासी की ऐसी धज्जियां उड़ीं कि मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और पूरा शहर किसी उफनती नदी जैसा नजर आने लगा। इस तबाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां के हालात कितने चिंताजनक हैं। इतना ही नहीं लोग इस नजारे पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों से ऊपर और कुछ जगहों पर कमर तक पानी बह रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि सड़क के किनारे रखा एक भारी-भरकम डस्टबिन तिनके की तरह बहता चला गया। बाजार पूरी तरह से बंद दिखाई दे रहे हैं और दुकानों के बाहर बने सुरक्षा ग्रिल और शटर तक तेज बहाव वाला गंदा पानी हिलोरे मार रहा है। एक-दो लोग जो मजबूरी में छाता लेकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी बेहद संभलकर कदम बढ़ाना पड़ रहा है। रावलपिंडी के विभिन्न इलाकों जैसे राजा बाजार, मुर्री रोड और निचले रिहायशी क्षेत्रों में नालों का पानी सड़कों पर आ गया है।