डूब गया पाकिस्तान.. भारी बारिश से तबाही !
पाकिस्तान में भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। वाकई में इस्लामाबाद की बात करें भारी बरसात के चलते चारों तरफ बाढ़ का खतरा मंडारा है। कई इलाकों में इतना पानी कि लोग डरे सहमे रहने को मजबूर हो रहे। बरसात के बाद बाढ़ का पानी रिहााइशी इलाकों में कयामत बनकर टूटा। जुगाड़ियां बाहर खड़ी थी। अब सैलाब में कैद हो चुकी हैं। जुलाई के अंत से हो रही मूसलाधार बारिश से हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दिया। कई इलाकों में इतना पानी गिरा कि सड़कों पर सैलाब आ गया। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में आधे से ज्यादा डूबी नजर आई।
