दिल्ली में मोहर्रम जुलूस के दौरान लहराए गए पाकिस्तानी झंडे!
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सागरपुर इलाके में मुहर्रम के दिन कथित तौर पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक झंडा लहराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सागरपुर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विपिन राजपूत ने पुलिस से आग्रह किया है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की पुष्टि की जा रही है।
https://www.instagram.com/reel/DaGWW7nTENB/
