पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के टेरर मॉड्यूल का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ISI और आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में एक आतंकी मॉड्यूल और एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है. स्पेशल सेल ने दिल्ली और पंजाब और उत्तर प्रदेश में अभियान चलाकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई पिस्तौल और पेट्रोल बम बरामद किए हैं. बता दें कि रांची में RSS दफ्तर में भी पेट्रोल बम का इस्तेमाल हुआ था.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है.
