पुणे में 8 साल से अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी शख्स खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार

राष्ट्रीय

पुणे में अवैध रूप से रह एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। 22 साल का मोहम्मद अमन अंसारी पिछले 8 साल से यहां रह रहा था। पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे खड़क इलाके से पकड़ा है। अंसारी के पास से फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ-साथ भारतीय पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, इसका इस्तेमाल वह विदेश जाने के लिए करता था।

वहीं, अंसारी के गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस का आशंका है कि वह भारत में कई आतंकियों गतिविधियों में शामिल रह चुका है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अंसारी 2015 से पुणे के भवानी पेठ में रह रहा था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी…
पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी मिली थी कि भवानी पेठ में चूड़ामन तालीम के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया अवैध रूप से रह रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर अंसारी को चूड़ामन तालीम चौक के पास से पकड़ा।

हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक नकली पासपोर्ट मिला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इस पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दुबई तक की यात्रा कर चुका है। विदेश जाने की खबर मिलने से एजेंसियां सतर्क हैं और उसके मंसूबों को जानने में जुट गई हैं।

जांच में जुटी पुलिस
अंसारी के खिलाफ खड़क थाना पुलिस ने विदेशी अधिनियम-1946 की धारा 14 और पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इतने सालों से पुणे में क्या कर रहा था और उसके इरादे क्या थे। इसके साथ यह भी जानने की कोशिश हो रही है कि क्या वह आतंकी गतिविधियों में शामिल था।