राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने का फैसला किया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके बाद से मंत्रियों के सरकारी वाहनों के इस्तेमाल से लेकर तबादलों तक पर रोक लग गई है. आइए जानते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग कब होगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया कैसे चलेगी.

राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे.

पहला चरण: 23 अक्टूबर
दूसरा चरण: 29 अक्टूबर
तीसरा चरण: 4 नवंबर
चौथा चरण: 14 नवंबर

वहीं, सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे.

पहला चरण: 25 अक्टूबर
दूसरा चरण: 31 अक्टूबर
तीसरा चरण: 6 नवंबर
चौथा चरण: 16 नवंबर

सभी चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.