संसद में फिर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. वहीं, गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की अमित शाह सदन में आएं और बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का किसने आदेश दिया. खड़गे ने कहा कि अमित शाह अहंकार या डर की वजह से इस पर कुछ नहीं बोल रहे.
गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला. मकर द्वार तक निकाले गए इस विरोध मार्च में सांसद बारिश के बीच छाता लिए नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बैनर भी थाम रखा था, और लगातार अमित शाह जवाब दो के नारे लगाए.
