संसद में कांग्रेस का अनोखा प्रोटेस्ट, राहुल ने राजनाथ सिंह को भेंट किया गुलाब और तिरंगा

राष्ट्रीय

संसद के दोनों सदनों में आज बुधवार को भी हंगामा जारी रहा और बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगति करनी पड़ी। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल सरकार को लगातार घेरने के लिए संसद परिसर में रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे ही कार से संसद परिसर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी राजनाथ सिंह के पास पहुंचे और उन्हें गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट करने लगे। इसी दौरान कांग्रेस के अन्य सांसद भी रक्षा मंत्री को गुलाब का फूल देने लगे तो वह आगे बढ़ गए। विपक्षी सांसदों ने आज संसद के बाहर सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा झंडा दिया। प्रदर्शनकारियों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्र भी शामिल थीं।